पुलिस ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाका में महिला खुद को उड़ाने की धमकी दे रही थी।

France Police shot woman: फ्रांस पुलिस ने मंगलवार को दक्षिणी पेरिस में एक महिला को गोली मार दी। महिला कथित तौर पर राहगीरों को धमकी दे रही थी। सुबह सवेरे धमकी दे रही महिला को फ्रांसीसी एंटी-टेररिस्ट पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मानी तो गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाका में महिला खुद को उड़ाने की धमकी दे रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला को क्यों मारी गई गोली?

मध्य पेरिस में आरईआर सी लाइन पर 13वें जिले में बिब्लियोथेक फ्रांकोइस मिटर्रैंड स्टॉप पर मंगलवार सुबह 8:30 और 9:30 बजे एक महिला खड़ी होकर राहगीरों को कथित तौर पर धमकी दे रही थी। महिला की धमकी के बाद यात्रियों में किसी ने पुलिस को चुपके से फोन कर जानकारी दी थी।

Scroll to load tweet…

कथित तौर पर बुर्का पहने महिला ने एक्सप्लोसिव डिवाइस से विस्फोट करने की धमकी दी। लेकिन जब पुलिस ने आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया तो गोली मार दी। कथित तौर पर महिला अल्लाहु अकबर चिल्लाते हुए सुनी गई। गोली महिला के पेट में लगी है। पुलिस ने बताया कि महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। पेरिस प्रोजिक्यूशन ऑफिस ने कहा कि महिला ने खुद को उड़ा देने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने एक गोली चलाई। स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

फ्रांस में इसरायल-हमास युद्ध से बढ़ा तनाव

महिला की कथित धमकी की यह घटना इसरायल-हमास युद्ध के कारण फ्रांस में बढ़े तनाव के बीच हुई है। इस महीने की शुरुआत में उत्तरी फ़्रांस के एक स्कूल में एक हमलावर ने कथित तौर पर अल्लाहु अकबर चिल्लाकर एक शिक्षक की हत्या कर दी थी। इस वारदात में दो अन्य घायल भी हो गए थे। इस हमले के जवाब में फ्रांस ने अपनी आतंकवाद विरोधी सिक्योरिटी अलर्ट को हाई लेवल पर बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें:

विपक्षी सांसदों के आईफोन हैक मैसेज पर केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी