- Home
- National News
- G20 Science summit में 20 देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने ईशा योग केंद्र में विज्ञान और आध्यात्म का देखा अद्भुत नजारा, देखें Photos
G20 Science summit में 20 देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने ईशा योग केंद्र में विज्ञान और आध्यात्म का देखा अद्भुत नजारा, देखें Photos
G20 Science summit at Isha Yoga Centre: ईशा योग केंद्र कोयंबटूर में जी20 के विज्ञान20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। समिट में ईशा केंद्र पर 20 देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

ईशा योग केंद्र पर आयोजित शिखर सम्मेलन में सद्गुरु ने प्रतिनिधियों के साथ इनर इंजीनियरिंग कल्याण के लिए प्रौद्योगिकी साझा की। समिट के सह अध्यक्ष प्रो.आशुतोष शर्मा ने कहा कि ईशा योग केंद्र भारत की एक नई छवि पेश करता है। विदेश मंत्रालय के जी20 के संयुक्त सचिव नागराज नायडू काकनूर ने कहा कि विज्ञान और आध्यात्म मानवता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। पीएम के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल आदि ने भी संबोधित किया। प्रतिनिधियों ने भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिकता को देखा और सराहा।
G20 Science Summit में आए प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर सद्गुरु ने विस्तृत चर्चा भी की। सद्गुरु जी20 की एस20 बैठक के मौके पर प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए।
समिट में आए प्रतिनिधियों ने फुर्सत के पलों में ईशा योग केंद्र का भ्रमण भी किया। यहां उन लोगों ने पारंपरिक बैलगाड़ी पर योग केंद्र का भ्रमण भी किया।
यौगिक उपकरणों के लिए वैज्ञानिक आधार का प्रदर्शन करते हुए, डॉ. बाला सुब्रमण्यम। डॉ. सुब्रमण्यम हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में एनेस्थीसिया के प्रोफेसर होने के साथ सद्गुरु सेंटर फॉर कॉन्शियस प्लैनेट के निदेशक भी हैं। उन्होंने विज्ञान और योग पर एक सत्र को संबोधित किया।
समिट के लिए सजाए गए ईशा योग केंद्र का अद्भुत नजारा।
ईशा योग केंद्र में प्रतिष्ठित 112 फीट के आदियोगी की मूर्ति का दर्शन करने पहुंचे विदेशी प्रतिनिधि। 20 देशों से आए 100 से अधिक प्रतिनिधि स्वच्छ-ऊर्जा, समग्र स्वास्थ्य और संस्कृति पर चर्चा करने के लिए जुटे हुए हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.