PM Modi G20 Opening Session Highlights: दक्षिण अफ्रीका में हो रहे जी20 समिट में पीएम मोदी ने ग्लोबल डेवलपमेंट का नया मॉडल पेश किया। उन्होंने न्यू वर्ल्ड के लिए तीन बड़े प्रस्ताव दिए, जो अफ्रीका ही नहीं पूरी दुनिया की तस्वीर बदल सकते हैं।  

PM Modi G20 Speech Highlights: दक्षिण अफ्रीका में पहली बार हो रहा जी20 समिट भारत के लिए एक ऐतिहासिक मौका बन गया है। उद्घाटन सत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सामने ऐसा एजेंडा रखा, जिसने ग्लोबल डेवलपमेंट की सोच को पूरी तरह बदलने का संदेश दिया। उन्होंने साफ कहा कि पुराने विकास मॉडल ने करोड़ों लोगों को पीछे छोड़ दिया और प्रकृति का दोहन किया। अब समय सही दिशा में नई शुरुआत का है। इसी सोच के साथ पीएम मोदी ने दुनिया को 3 बड़े, गेम-चेंजिंग इनिशिएटिव प्रस्तावित किए, जो आने वाले सालों में ग्लोबल साउथ, खासकर अफ्रीका के लिए नई उम्मीद साबित हो सकते हैं।

1. ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के कई समुदाय ऐसे हैं, जिनकी जीवनशैली प्रकृति के साथ संतुलन में चलती है। उनके पास सदियों से चल रही टिकाऊ और पर्यावरण-हितैषी पारंपरिक ज्ञान है। इसीलिए उन्होंने G20 के तहत एक ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी (Global Traditional Knowledge Repository) बनाने का प्रस्ताव रखा।

यह रिपॉजिटरी क्या करेगी?

  • दुनिया की पारंपरिक जीवनशैली और ज्ञान को डॉक्यूमेंट करेगी।
  • टिकाऊ विकास के पुरानी, टाइम टेस्टेड मॉडल दुनिया से शेयर करेगी।
  • भविष्य की पीढ़ियों के लिए इस नॉलेज को सुरक्षित रखेगी।
  • भारत की इंडियन नॉलेज सिस्टम्स (IKS) इस प्लेटफॉर्म की मजबूत नींव बनेगी।

2. G20 अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर इनिशिएटिव

पीएम मोदी ने कहा कि अफ्रीका का विकास दुनिया के विकास के लिए जरूरी है। इसी सोच के साथ उन्होंने अफ्रीका में स्किल्स की क्रांति के लिए जी20 अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर इनिशिएटिव (G20–Africa Skills Multiplier Initiative) शुरू करने का प्रस्ताव दिया।

इसमें क्या होगा?

  • G20 देश मिलकर एक ट्रेनर को ट्रेंड करो (Train-the-Trainer) मॉडल बनाएंगे।
  • अगले 10 साल में 10 लाख प्रमाणित ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे।
  • यही ट्रेनर्स आगे करोड़ों अफ्रीकी युवाओं को स्किल देंगे।
  • यह पहल अफ्रीका में रोजगार, शिक्षा और युवा शक्ति को नया विकास इंजन बना सकती है। भारत की स्किल डेवलपमेंट ताकत इस मिशन का बड़ा हिस्सा होगी।

3. नशा और आतंक का खेल खत्म

जी20 उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी ने बेहद गंभीर मुद्दे पर भी ध्यान खींचा। उन्होंने घातक सिंथेटिक ड्रग्स जैसे फेंटानिल के बढ़ते खतरे और उनके आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क को खत्म करने का विजन (G20 Initiative on Countering the Drug Terror Nexus) बताया। इस इनिशिएटिव का लक्ष्य ड्रग ट्रैफिकिंग और टेरर नेटवर्क को एक साथ खत्म करने की ग्लोबल रणनीति, अवैध पैसों के प्रवाह (Illicit Financial Flows) पर नकेल, आधुनिक सुरक्षा और फाइनेंशियल टूल्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाना और नशे के कारोबार से मिलने वाली आतंकी फंडिंग पर पूरी तरह रोक लगाना है। पीएम मोदी ने ड्रग टेरर कनेक्शन को ग्लोबल सिक्योरिटी का सबसे खतरनाक खतरा बताया।

इसे भी पढ़ें- G20 में पीएम मोदी की 4 फोटो-1 वीडियो: देखिए ग्लोबल लीडर्स के साथ उनकी खास बॉन्डिंग

इसे भी पढ़ें- G20 समिट 2025 में पहुंचे PM मोदी जोहान्सबर्ग–जानें इस साल का एजेंडा क्या है?