उत्तरप्रदेश के बरेली से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने लड़के पर ब्लेड से सिर्फ इसलिए हमला कर दिया, क्यों कि उसने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। 

बरेली. उत्तरप्रदेश के बरेली से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने लड़के पर ब्लेड से सिर्फ इसलिए हमला कर दिया, क्यों कि उसने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया जा रहा है कि यह मामला हाफिजगंज पुलिस थाने के अंतर्गत एक इंटर कॉलेज का है। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं और एक साथ पढ़ते हैं। गुरुवार को लड़की ने लड़के पर हमला कर दिया। 

लड़के ने कहा, मुझे करियर बनाना है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की लड़के से प्यार करती थी, लेकिन लड़के ने किसी भी प्रकार का रिश्ता रखने से इंकार कर दिया था। लड़की ने कई बार लड़के से शादी करने के लिए भी कहा, लेकिन लड़के ने कहा कि वह आगे पढ़कर करियर बनाना चाहता है। 

'तुम्हें अपने चेहरे पर घमंड है'
बताया जा रहा है कि लड़की गुरुवार को लड़के से स्कूल के पास मिली थी। इस दौरान उसने लड़के से कहा कि तुम्हें अपने चेहरे पर बहुत घमंड है, लेकिन अब कोई तुमसे शादी नहीं करेगा। इतना कहते ही लड़की ने लड़के के ब्लेड से चेहरे पर कई हमले कर दिए। लड़के के चेहरे पर खून देख लड़की भी सड़क पर ही बेहोश हो गई।