November Holiday 5 November 2025: मध्य प्रदेश में 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन पूरे प्रदेश में सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

November Holiday 5 November 2025: गुरु नानक जयंती के मौके पर 5 नवंबर को मध्य प्रदेश में सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन पूरे प्रदेश में सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश रहेगा। मध्य प्रदेश सरकार के वार्षिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 5 नवंबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और गुरु नानक जयंती दोनों के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बंद रहेंगे सारे स्कूल-कॉलेज

इस दिन राज्य के सभी सरकारी विभाग, स्कूल,कॉलेज बंद रहेंगे। इसके साथ ही, 5 नवंबर को मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और निजी बैंक भी बंद रहेंगे। दरअसल, बैंक छुट्टियों का निर्णय भारतीय रिजर्व बैंक करता है और हर साल अलग-अलग राज्यों के हिसाब से छुट्टियों की सूची जारी की जाती है। आरबीआई की इस लिस्ट के अनुसार, 5 नवंबर को मध्य प्रदेश में बैंकों की छुट्टी तय की गई है। इसलिए इस दिन बैंकिंग से जुड़ा कोई कामकाज नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: "तुम्हारे लिए मैंने उसे मार दिया..." पत्नी की हत्या के बाद बेंगलुरु के डॉक्टर ने कई महिलाओं को भेजा एक जैसा मैसेज

क्यों मनाते हैं गुरु नानक जयंती?

गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व या गुरु पर्व भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों से लोगों के दिलों में ज्ञान और सच्चाई का प्रकाश फैलाया था। उन्होंने समाज में फैले भेदभाव, अंधविश्वास और अज्ञानता को दूर करने का काम किया। उनके विचारों ने लोगों को समानता, प्रेम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। यही वजह है कि इस दिन को प्रकाश पर्व कहा जाता है क्योंकि उन्होंने सच और ज्ञान के उजाले से पूरी मानवता को रोशन किया था।