Bengaluru Crime News: बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर महेंद्र रेड्डी ने अपनी पत्नी कृतिका की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने कई महिलाओं को मैसेज भेजकर कहा कि उसने यह कदम उनके लिए उठाया है।
Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डॉक्टर महेंद्र रेड्डी ने अपनी पत्नी कृतिका की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने कई महिलाओं को मैसेज भेजकर कहा कि उसने यह कदम उनके लिए उठाया है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला खुद डॉक्टर है, जिसने पहले महेंद्र के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। उसने हर जगह से महेंद्र को ब्लॉक कर दिया था। तब महेंद्र ने फोनपे ऐप पर उसे मैसेज करते हुए लिखा, “मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार डाला।” शुरुआत में महिला को लगा कि वह सिर्फ उसका ध्यान खींचने के लिए झूठ बोल रहा है।
अपनी पत्नी की बेरहमी से की हत्या
ये घटना किसी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर महेंद्र रेड्डी ने अपनी पत्नी और त्वचा रोग विशेषज्ञ कृतिका की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। 24 अप्रैल को महेंद्र ने अपनी 29 वर्षीय पत्नी को पहले बेहोशी की दवा दी और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि महेंद्र पहले मुंबई की एक महिला से भी संपर्क में था। उसने उससे शादी का वादा किया था और कई बार मिलने भी गया। बाद में उसने अपने पिता से उस महिला को फोन करवाकर यह झूठ कहलवाया कि उसका एक्सीडेंट में निधन हो गया है।
यह भी पढ़ें: पालतू कुत्ते को पटक-पटकर मार डाला, नौकरानी ने कहा- गुस्सा आ गया था...
पुलिस ने महेंद्र रेड्डी को गिरफ्तार किया
पत्नी की हत्या के बाद महेंद्र ने उसी महिला से फिर संपर्क किया और दोबारा शादी का प्रस्ताव रखा। आखिरकार 14 अक्टूबर को पुलिस ने महेंद्र रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा, जिसके बाद उसके भेजे गए हैरान करने वाले मैसेजों का खुलासा हुआ।
