गुजरात में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। पार्टी ने ना सिर्फ सभी 6 महानगरपालिकाओं में बहुमत हासिल किया, बल्कि पिछले चुनाव की तुलना में करीब 100 ज्यादा सीटें जीतीं। वहीं, दूसरी ओर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी इस चुनाव में हाशिए पर नजर आई। पार्टी 2016 की तुलना में एक चौथाई सीटों पर सिमट गई।

अहमदाबाद. गुजरात में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। पार्टी ने ना सिर्फ सभी 6 महानगरपालिकाओं में बहुमत हासिल किया, बल्कि पिछले चुनाव की तुलना में करीब 100 ज्यादा सीटें जीतीं। वहीं, दूसरी ओर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी इस चुनाव में हाशिए पर नजर आई। पार्टी 2016 की तुलना में एक चौथाई सीटों पर सिमट गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छह नगर निगमों में 144 वार्डों में 576 सीटों के लिए मतदान 21 फरवरी को हुआ था। मंगलवार को आए नजीतों में भाजपा ने सभी 6 नगर निगमों - अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर, और जामनगर में बहुमत हासिल किया। इसके साथ ही भाजपा ने 576 सीटों में से 489 (जीते-आगे) पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस ने 45 सीटों पर (जीते-आगे) जीत दर्ज की। 

25 साल से सत्ता में काबिज भाजपा फिर भी बढ़ीं सीटें
विपक्ष ने इस चुनाव में किसान आंदोलन, महंगाई, पेट्रोल डीजल की कीमतों समेत तमाम मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की थी। इन सबके बावजूद राज्य की जनता ने भाजपा को शानदार समर्थन दिखाया। 25 साल से सत्ता में काबिज भाजपा पिछले चुनाव की तुलना में 100 सीटें ज्यादा जीतने में कामयाब रही। 

कांग्रेस की 121 सीटें कम हुईं

साल भाजपाकांग्रेस
2016389176
2021489*45*

* मतगणना जारी है, इसलिए नतीजों में 1-2 सीटों का परिवर्तन हो सकता है।


शहरों में शानदार रहा भाजपा का प्रदर्शन




पीएम मोदी बोले- पूरे गुजरात में बहुत खास है आज की विजय
पीएम मोदी ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए गुजरात की जनता का शुक्रिया अदा किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, धन्यवाद गुजरात, राज्य में नगरपालिका चुनावों के नतीजे विकास और सुशासन की राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास को दिखाते हैं। भाजपा पर दोबारा भरोसा जताने के लिए जनता का आभारी हूं।




उन्होंने कहा, गुजरात की सेवा करना हमेशा गर्व की बात है। गुजरात में आज की जीत ऐतिहासिक है। खासकर उस पार्टी के लिए दो दशकों से लगातार ऐसी जीत दर्ज कर रही है। समाज के सभी वर्गों, खासकर भाजपा के प्रति गुजरात के युवाओं का व्यापक समर्थन देखना खुशी की बात है।