हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंका सकते हैं। परिणाम के शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत से खिसककर नीचे आ गई है। सुबह भाजपा 45 से ऊपर थी, जो खिसककर 40 पर आ गई है। वहीं कांग्रसे 33 और जेजेपी 11 सीटों पर आगे चल रही है।

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंका सकते हैं। परिणाम के शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत से खिसककर नीचे आ गई है। सुबह भाजपा 45 से ऊपर थी, जो खिसककर 40 पर आ गई है। वहीं कांग्रसे 33 और जेजेपी 11 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में सत्ता के ताले की चाबी हमारे पास है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

क्या सच साबित होगा एग्जिट पोल ? 
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। 90 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 32-44 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है। कांग्रेस को हरियाणा में 30-42 सीटों के बीच जीतने की संभावना है। एग्जिट पोल में जेजेपी को 6-10 सीटें मिलने की संभावना है। 

30 सीटों पर जाट दलित मुस्लिम वोट बैंक का वर्चस्व
राजनीतिक पंडितों के अनुसार, हरियाणा में कम से कम 30 सीटों पर जाट-दलित-मुस्लिम वोट बैंक का वर्चस्व है, जिसने इस चुनाव में रणनीतिक रूप से मतदान किया है। 2016 के जाट आंदोलन के बाद जाटों को मौजूदा विवाद से मोहभंग हो गया है, लेकिन डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद दलित खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। गुरमीत राम रहीम, जो वर्तमान में बलात्कार के लिए जेल की सजा काट रहा है, ने अपने डेरे के माध्यम से एक बड़े दलित वोट बैंक पर कब्जा कर लिया है। 

लोकसभा के ठीक 5 महीने बाद चुनाव

लोकसभा में हरियाणा की सभी सीटों पर कब्जा जमाया था 
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग हुई थी और राज्य में 65 फीसदी मतदान हुआ था। हरियाणा विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनावों के ठीक पांच महीने बाद हुआ है। हरियाणा में भाजपा ने सभी 9 लोकसभा सीटें जीतीं। 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में 47 सीटें जीती थीं, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने 19 सीट और कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य ने 9 सीटों पर कब्जा जमाया था।