Delhi Alert Issued: हरियाणा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हथनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। रात 2 बजे पानी का बहाव 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पहुंचने पर सभी गेट खोलने का निर्णय लिया गया।

Yamuna Flood Alert: पहाड़ों और यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में हुई भारी बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर आ गई है। हथनीकुंड बैराज पर यमुना में 2 लाख 71 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। यमुना की सहायक नदी सोम नदी में भी 5 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। मौसम और बरसात के इस तेज बहाव से दिल्ली में भारी नुकसान होने की आशंका है। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आरएस मित्तल के अनुसार, आने वाले समय में यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। यमुना किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और गांवों में सरपंचों के माध्यम से मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यमुना नदी के सभी 18 गेट खोले गए

हथनीकुंड बैराज से निकलने वाली यूपी की पूर्वी नहर और हरियाणा की पश्चिमी यमुना नहर की जलापूर्ति भी रोक दी गई है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए बैराज के यमुना नदी के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। इनमें से 15 गेट हरियाणा और 3 गेट उत्तर प्रदेश में हैं। बरसाती नदियों ने खेतों और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली सोम नदी, पथराला, उर्जनी और नागल ड्रेन उफान पर बह रही हैं। इन नदियों का पानी किनारे तोड़कर खेतों में घुस गया है और किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ा, हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट से किया हस्तक्षेप का आग्रह

लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

हाफिजपुर, याकुबपुर, दसौरा, दसौरी, उर्जनी, चुहड़पुर खुर्द, लेदी, रामपुर जाटान, तिहानो, बरोली माजरा, खानूवाला, शेरपुर और शहजहांपुर के खेतों में बरसात का पानी भरने से फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। अधिकारी लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी के किनारे जाने से बचने की सलाह दे रहे हैं। ग्रामीणों को समय-समय पर सतर्क किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में जान-माल का नुकसान न हो।