केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लिखा- भारत में जुलाई महीने में 13 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं। इस महीने इसमें और तेजी आने वाली है। इस उपलब्धि के लिए हमें अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है। 

नई दिल्ली. जुलाई में कोरोना वैक्सीन की कुल 13 करोड़ डोज दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कि अगस्त के महीने में कोरोना वैक्सीनेशन में और तेजी आने वाली है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने इस बात की जानकारी। राहुल गांधी ने वैक्सीन की कमी को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

क्या कहा राहुल ने
राहुल गांधी ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अलग-अलग राज्यों में वैक्सीन की बात कही गई है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- जुलाई चला गया है, वैक्सीन की कमी नहीं गयी।

मंत्री ने किया पलटवार
राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लिखा- भारत में जुलाई महीने में 13 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं। इस महीने इसमें और तेजी आने वाली है। इस उपलब्धि के लिए हमें अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है। अब तो उन पर और देश पर आपको भी गर्व होना चाहिए। सुना है, जुलाई में जिन 13 करोड़ लोगों को टीके लगाए गए, उनमें से आप भी एक हैं। लेकिन आपने हमारे वैज्ञानिकों के लिए एक शब्द नहीं बोला, जनता से वैक्सीन लगाने की अपील नहीं की। मतलब आप वैक्सीनेशन के नाम पर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं। दरअसल वैक्सीन की नहीं, आपमें परिपक्वता की कमी है।

इसे भी पढ़ें- केरल के बाद अब महाराष्ट्र पहुंचा Zika Virus संक्रमण, पुणे की महिला संक्रमित

अब तक कितने लोगों को लगी वैक्सीन
स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के अनुसार- राज्‍यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से अब तक टीके की 49.49 करोड़ (49,49,89,550) डोज दी जा चुकी है। और 8,04,220 डोज पाइपलाइन में हैं। राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी 3 करोड़ से अधिक (3,00,58,190) खुराक शेष है जिनका प्रयोग होना अभी बाकी है।