Heavy Rain Alert: बिहार में मानसून की  शुरुआत हो गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मानसून जल्द ही उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ओर बढ़ेगा जिससे तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

Heavy Rain Alert: देशभर में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। आफत की गर्मी के बाद बारिश ने लोगों को राहत दी है। बिहार में मानसून ने आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है और मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अब मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की आशंका

राज्य में मानसून की पहली बारिश बांका, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, कटिहार, सहरसा और सुपौल जैसे जिलों में दर्ज की गई है। इन इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है।

यूपी और दिल्ली की ओर बढ़ रहा मानसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सप्ताह के अंत तक मानसून दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के काफी करीब पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बिजली चमकने, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है, खासकर रात के समय।

यह भी पढ़ें: अब Air India Flight AI 143 Delhi to Paris रद्द: कम से कम 5 फ्लाइट कैंसिल, क्रैश के बाद Dreamliner पर तकनीकी संकट गहराया

यूपी में मानसून की दस्तक और असर

उत्तर प्रदेश में भी मानसून के बुधवार को दस्तक देने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो इस सप्ताह प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। बारिश से जहां तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में वज्रपात की चपेट में आकर 10 लोगों की मौत हो चुकी है।