Rain Alert: मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले 24 घंटों में उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में फिर मौसम बदलने की चेतावनी दी है।

Rain Alert: बुधवार रात दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी और बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। कच्चे मकान टूट गए और कितने घरों की छतें उड़ गई। ऐसे में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। अगले 24 घंटों में उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत में फिर से मौसम बदल सकता है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार तक आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, आज के दिन यहां तेज धूप निकलने की उम्मीद है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक बार फिर मौसम खराब होने की चेतावनी

यूपी, बिहार समेत कई अन्य राज्यों में भी मौसम खराब होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि इन जगहों पर आंधी, बारिश और ओले गिर सकते हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश की आशंका है।

गर्मी को लेकर अलर्ट जारी

पंजाब के कई जिलों में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को हीट वेव के लिए येलो अलर्ट और शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। गुरुवार को पंजाब के बठिंडा और फाजिल्का जिलों में सबसे ज्यादा तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ भी CBI की चार्जशीट

खराब वजह से यूपी में हुए कई हादसे

इस खराब मौसम की वजह से यूपी में कई हादसे हुए। अमरोहा में एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। आंबेडकरनगर और आजमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। अमेठी में भी एक मौत हुई है। मुरादाबाद में चार, बरेली में एक और झांसी में दो लोगों की मौत की खबर है।