Tamilnadu Heavy Rain Alert: तमिलनाडु और पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चेन्नई में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

Tamilnadu Heavy Rain Alert: तमिलनाडु और पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई शहरों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। चेन्नई में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश अगले 24 घंटे तक जारी रह सकती है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के कारण तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है और समुद्र भी उफान पर है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के तटों पर पहले ही रेड अलर्ट जारी कर दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित

तमिलनाडु और पुडुचेरी में पिछले दिनभर से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण तालाबों और डैम में पानी का स्तर बढ़ गया है। चेन्नई में रातभर हुई बारिश से पेड़ों की टहनियां गिर गईं। मेट्टूर डैम में भी पानी अपनी क्षमता से अधिक भर गया है। भारी बारिश के कारण सड़क और जनजीवन पर असर काफी असर पड़ा है और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारी बारिश और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेन्नई में सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया। जिला कलेक्टर रश्मि सिद्धार्थ जगड़े ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja: यहां होती है भव्य गोवर्धन पूजा, हर साल उमड़ती है लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने और बचाव व राहत कार्यों के लिए मैदान में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ तूफानी बारिश हो सकती है। मछुआरों को समुद्री इलाकों से दूर रहने और बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। विभाग ने यह भी बताया कि मौसम मॉडल के अनुसार महीने के अंत तक एक और कम दबाव वाला क्षेत्र बन सकता है, जो साइक्लोन में बदल सकता है।