सिक्किम में चीन सीमा के पास भारी बर्फबारी की वजह से सैकड़ों शैलानी फंस गए, जिसके बाद सेना यहां पर देवदूत बनकर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बचाया। ये सभी क्रिसमस की छुट्टिया मनाने गए थे। 

सिलीगुड़ी : भारी बर्फबारी (Heavy Snowfall ) के चलते सिक्किम के चांगू झील (Changu Lak) के पास सैकड़ों से अधिक में पर्यटक फंस गए, जिसके बाद सेना यहां पर देवदूत बनकर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बचाया। इस बात की जानकारी सेना के अधिकारियों ने दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जवाहर लाल नेहरू रोड पूरी तरह से बंद
ये सभी पर्यटक क्रिसमस की छुट्टियां (Christmas holidays) मनाने यहां पहुंचे थे। अधिकारियों ने कहा कि बर्फबारी के चलते जवाहर लाल नेहरू रोड पूरी तरह से बंद (Jawaharlal Nehru Road closed) हो गया है। जिसके चलते सैकड़ों शैलानी चांगू झील के पास फंस गए हैं। सेना ने शैलानियों को सुरक्षित बचाया और रात के समय अपने शिविरों में रहने की जगह भी दी।

शैलानियों को छोटे-छोटे ग्रुपों में बांटा
अधिकारियों ने बताया कि शैलानियों को छोटे-छोटे ग्रुपों में बांटा दिया गया है और सेना के जवान उन्हें करीब 40 किलोमीटर दूर गंगटोक पैदल पहुंचने में सहायता भी की। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम खबर मिलने तक रेस्क्यू अभियान जारी था। बचाव अभियान के सोमवार तक जारी रहने की संभावना है, क्योंकि सैकड़ों की संख्या में पर्यटक क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान चीन से लगती भारत की सीमा के नजदीक सोंगमो या चांगू झील घूमने गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण फंसे हुए शैलानियों में 250 लोग कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें- weather report: बर्फ से ढंके पहाड़, अगले 2-3 दिनों में चलेगी जबर्दस्त शीतलहर; जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

\हिमाचल में जबरदस्त ठंड, मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी, 8 शहरों में पारा शून्य से नीचे, देखें PHOTOS