झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। रुझानों में कांग्रेस, जेएमएम गठबंधन 46 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा को सिर्फ 24 सीटों पर बढ़त हैं। गठबंधन ने जेएमएम के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था।

नई दिल्ली. झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस, जेएमएम गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं, भाजपा ने एक और राज्य में सत्ता गंवा दी है। गठबंधन ने जेएमएम के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन का सीएम बनना तय माना जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले वे कांग्रेस और आरजेडी के समर्थन से जुलाई 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। 19 साल में पांचवी बार सोरेन परिवार का मुख्यमंत्री होगा। इससे पहले उनके उनके पिता शिबू सोरेन तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं। 

पहली बार सिर्फ 10 दिन रहे थे सीएम
शिबू सोरेन पहली बार 2005 में सिर्फ 10 दिन के लिए सीएम बने थे। इसके बाद वे 2008 से 2010 के बीच दो बार मुख्यमंत्री बने।

जेएमएम का सफर

सालसीटें  वोट%
200517 14.3%
20091815.1%
201419 20.8%
20192919.4%