हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक बस भूस्खलन के चपेट में आ गई। इसके चलते 18 यात्रियों की मौत हो गई। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर दुख जताया है।

Bilaspur Landslide: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार को हुए भीषण भूस्खलन के चलते 18 लोगों की मौत हो गई। मृतक एक प्राइवेट बस में सवार थे। भूस्खलन की चपेट में आकर यह बस मलबे में दब गई। कई यात्री बस में फंस गए। बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

हादसे का शिकार हुए बस में सवार थे 30 लोग

बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया है कि 18 लोगों की मौत हुई है। 3 को जिंदा बचा लिया गया है। बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। हालांकि अभी सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। हादसा बल्ली ब्रिज के पास हुआ। एक पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और चट्टानें नीचे गिरीं। निजी बस इसके चपेट में आकर मलबे में दब गई।

मलबा हटाने के लिए लगाई गई जेसीबी मशीन

घटनास्थल के एक वीडियो में जेसीबी मशीन को मलबा हटाते देखा गया है। कई लोग फंसे हुए यात्रियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। वीडियो में बस का टूटा हुआ हिस्सा दिखाई दे रहा है। बस मरोतन-कलौल मार्ग पर चल रही थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। मलबा हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Air India Flight Cancelled: एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उड़ान रद्द

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर दुख जताया है। वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। सीएम ने X पर पोस्ट किया,

बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों को अपनी पूरी मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं। पूरे बचाव अभियान की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश और बर्फबारी, तापमान में भारी गिरावट, लैंडस्लाइड के कारण कई हाइवे और सड़कें बंद