हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं इस सरकार में नहीं रहूंगा।

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक स्थिति को बदल दी है। एक तरफ जहां कांग्रेस के कुछ नेताओं ने क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी के हर्ष महाजन को जीत दिला दी इसी बीच हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं इस सरकार में नहीं रहूंगा। साथ ही कहा कि हम चाहेंगे कि सरकार हर हाल में बचे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है। विक्रमादित्य सिंह ने आज सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर विधायकों की अनदेखी करने और अपने पिता और पहाड़ी राज्य में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता दिवंगत वीरभद्र सिंह का अनादर करने का आरोप लगाया। उनका इस्तीफा देने का फैसला पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में नाटकीय घटनाक्रम के बीच आया है। उनके इस फैसले के बाद राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव को कांग्रेस सरकार के लिए अस्तित्व की लड़ाई में बदल दिया है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में मिली बीजेपी से हार कांग्रेस के लिए झटका! खतरे में सरकार, करना पड़ सकता है फ्लोर टेस्ट का सामना