प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जानकारी दी की कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड किया जाता है।

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसकी घोषणा खुद हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले छह विधायकों ने अपने खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों को के विपरित जा कर काम किया। इसकी वजह से मैं घोषणा करता हूं कि 6 लोग तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य नहीं रहेंगे। जिन 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य ठहराए गया है, उनका नाम राजिंदर राणा, सुधीर शर्मा, इंदर दत्त लखनपाल, देविंदर कुमार भुट्टू, रवि ठाकुर और चेतन्य शर्मा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं इससे पहले हिमाचल प्रदेश में जारी उथल-पुथल के बीच कल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बीजेपी के 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया था. इसके अलावा कल जब हरियाणा में कांग्रेस के 6 विधायक, जिन्हें आज सस्पेंड कर दिया है. वो विधानसभा पहुंचे तो भाजपा के लोगों ने जोरदार तालियां बजा कर उनका स्वागत किया और बहादुरी के लिए उन्हें बधाई दी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया हमला

भाजपा ने पहले ही अनुमान लगाया था कि कांग्रेस के छह विधायकों को अब सत्तारूढ़ दल पर भरोसा नहीं है। वहीं हिमाचल प्रदेश के सियासी खेल पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल किया कि क्या सिर्फ 25 विधायकों वाली भाजपा हिमाचल प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अतिरिक्त समय तक काम कर रही है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लोकतंत्र में जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। हिमाचल प्रदेश की जनता ने इस अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई। लेकिन भाजपा धनबल का दुरुपयोग कर जनता के इस अधिकार को कुचलना चाहती है।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के 10 साल में तेजी से बढ़ा आधारभूत ढांचा, पिछड़े इलाकों में अधिक हुआ विकास: रिसर्च