हैदराबाद में एक बार फिर से एक नाबलिग के साथ छेड़खानी का मामला सामना आया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पीट दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।  

हैदराबाद. हमारे देश में कितने भी कानून बन जाए, लेकिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का सिलसिला थमता नहीं दिखता है। एक बार फिर से एक नाबलिग के साथ छेड़खानी का मामला सामना आया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवको को जमकर पीट दिया है। दरअसल, यह मामला चित्तुर जिले के के गट्टू गांव का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रामीणों ने आरोपियों को पीट दिया 

कोथाकोटा के पुलिस इंसपेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि राजू समेत 4 युवकों को पकड़ा गया है। जो 9 वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गलत हरकतें कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी युवक को जमकर पीट दिया और पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।