वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप कर उसे दर्दनाक मौत देने वाले दरिंदों को केरकुल्ली के केंद्रीय कारागर में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। जानकारी के मुताबिक चारों को अलग बैरकों को में रखा गया है। इसके साथ ही उनको बीती रात खाने में मटन करी परोसा गया है। 

हैदराबाद. साइबराबाद क्षेत्र में वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या कर शव को जलाने की विभत्स घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें राज्य के केरलाकुल्ली सेंट्रल जेल में रखा गया है। जिसके बाद उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है। जेल में रखे जाने के बाद एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कहा गया है कि आरोपियों को दिन के खाने में दाल-चावल परोसा गया। जबकि रात के खाने में मटन करी दी गई। बताया जा रहा कि आरोपियों की पहली रात जेल में बिना सोएं ही कटी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अलग-अलग बैरक में रखे गए हैं आरोपी 

गैंगरेप की शर्मनाक घटना को अंजाम देने के बाद गिरफ्तार आरोपियों पर पुलिस कड़ी निगरानी रखे हुए है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि चारों आरोपियों को सेंट्रल जेल के अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें इसलिए अलग-अलग रखा गया है। जिससे वे एक दूसरे को न ही नुकसान पहुंचा सकें और न ही कोई ऐसा कदम उठा सके जिससे मामले की जांच प्रभावित हो। 

देश भर में जारी है प्रदर्शन

हैदराबाद की सड़क पर इस प्रकार की दिल दहला देने वाली घटना के घटित होने के बाद पूरे देश में गुस्से का महौल है। विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। गौरतलब है कि 4 युवकों ने 26 वर्षीय पशु चिकित्सक से गैंगरेप के हत्या कर शव को जला दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने जानबूझकर महिला के दोपहिया वाहन के टायर को पंक्चर कर दिया था। जिसके बाद मदद के बहाने इस विभत्स घटना को अंजाम दिया था।