लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। तेलंगाना के निजामाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। तेलंगाना के निजामाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जीवन रेड्डी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है। उनको वीडियो में एक महिला को थप्पड़ मारते देखा जा रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार ने महिला को मात्र इस बात के लिए थप्पड़ रसीद कर दिया, क्योंकि महिला ने कहा कि उसने कांग्रेस को वोट दिया था, लेकिन बदले में उनलोगों ने कुछ नहीं किया। इसलिए वो इस बार बीजेपी को वोट देगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

कांग्रेस उम्मीदवार जीवन रेड्डी के महिला को थप्पड़ मारने के बाद आस-पास मौजूद बाकी लोग ठहाका मार के हंसने लगे। हालांकि, बाद में महिला चुपचाप रह गई। उसने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर @MumbaichaDon के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। अब तक लगभग 30 हजार लोगों ने वीडियो को देखा है। वहीं कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में रिएक्शन भी दिया है।

सोशल मीडिया यूजर ने लगाई क्लास

वीडियो पर एक यूजर ने कहा कि ये वाकई शर्मनाक है। रैली में शामिल होने आई महिलाओं से की बदसलूकी करना वाकई में घिनौना काम है। इसके अलावा एक और यूजर ने कांग्रेस के कार्यशैली पर सवाल करते हुए कहा कि वोट मांगने के समय ये हाल है तो बाद में क्या होगा? अब यही थप्पड़ पलट कर कांग्रेस को देना है।

ये भी पढ़ें: सनातन धर्म को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उगला जहर, PM मोदी के आस्था पर किया हमला, देखें वायरल वीडियो