वेटनरी डॉक्टर दिशा गैंगरेप व मर्डर के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह एनकाउंटर नेशनल हाइवे-44 के पास हुआ। 

हैदराबाद. वेटनरी डॉक्टर दिशा गैंगरेप व मर्डर के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह एनकाउंटर नेशनल हाइवे-44 के पास हुआ। पुलिस आरोपियों को एनएच-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एनकाउंटर कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि 27-28 नवंबर की दरम्यानी रात को हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को ढेर कर दिया है।