एशियानेट न्यूज पोर्टल पर पढ़ें 14 सितंबर 2024 की देश विदेश की प्रमुख और बड़ी खबरें और जानिए ताजा अपडेट्स सिर्फ एक क्लिक में…
- CBI ने शनिवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष और एक पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल को ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में FIR दर्ज करने में देरी के लिए गिरफ्तार किया।
- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैन्यकर्मी घायल हो गया। मुठभेड़ नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में हुई। एलओसी की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को रोका।
- उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार शाम को एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।
- तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) द्वारा शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बिरयानी खाने से 40 बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

Scroll to load tweet…
- कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मिलने सीएम ममता बनर्जी पहुंचीं। उन्होंने कहा, “आपकी 'दीदी' बनकर आपसे मिलने आई हूं। यह संकट हल करने का 'आखिरी प्रयास' है।”
- Asian Champions Trophy में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया है। हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। भारत को यह जीत अंतिम ग्रुप-स्टेज मैच में मिली है। भारत अभी तक इस टूर्नामेंट में नहीं हारा है।
- कनॉट प्लेस में बजरंग बली के दर पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, हनुमान मंदिर में की पूजा।
- उत्तर प्रदेश में 29 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर।
- जम्मू कश्मीर के बारामूला में जवानों ने एक आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
- आज दोपहर हनुमान मंदिर जाएंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल।
- रजत पदक विजेता सचिन खिलारी ने श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति मंदिर में की पूजा।
- व्हाइट हाउस ने कहा, पुतिन की नाटो के साथ वॉर की धमकी खतरनाक।
- आज जम्मू-कश्मीर के डोडा में जनसभा में शामिल होंगे पीएम मोदी।
- अवैध पलायन पर इमरजेंसी घोषित करेगा नीदरलैंड और EU की प्रवासन पॉलिसी से बाहर आने की करेगा कोशिश।