एशियानेट न्यूज पोर्टल पर पढ़ें 4 सितंबर 2024 की देश विदेश की प्रमुख और बड़ी खबरें और जानिए ताजा अपडेट्स सिर्फ एक क्लिक में…

  • हरविंदर सिंह ने पेरिस में चल रहे पैरालंपिक गेम्स 2024 में गोल्ड मेडल जीता है। वह तीरंदाजी में पैरालंपिक गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बने हैं।
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले अजीत सिंह यादव, सुंदर सिंह गुर्जर, शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु और दीप्ति जीवनजी से टेलीफोन पर बात की। उन्होंने पैरालंपिक में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की। नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से कहा कि आपके प्रदर्शन ने देश के युवाओं को प्रेरित किया है। आप अपने पदकों के रंग की चिंता किए बिना अपनी जीत का जश्न मनाएं। इनमें से प्रत्येक ने देश को गौरवान्वित किया है।
  • नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने पहले हाथ मिलाया इसके बाद एक-दूसरे के गले लगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

  • रेलकर्मियों को अब 100 रुपये का कार्ड दिखाने पर AIIMS, PGI में मिलेगा इलाज।
  • राहुल बोले, जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना कर जनता का हक छीना।
  • कोलकाता केस: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को अदालत में भीड़ ने थप्पड़ मारा। 
  • मुंबई के मलाड इलाके में कार ने महिला को मारी टक्कर, गई जान
  • जम्मू कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकवादियों से मुठभेड़ के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा।
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची। 
  • आज सिंगापुर के दौरे पर रवाना हो जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी।
  • पेरिस पैरालंपिक के छठे दिन भारत के नाम 5 मेडल, पदकों की कुल संख्या 20 पहुंची।
  • जेल में बंद लोकसभा सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर फैसला आज।
  • जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में राहुल गांधी की सार्वजनिक रैली।