10 साल में पहली बार विपक्ष के नेता लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। राहुल गांधी सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर आए थे। उनके सीट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। 

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) समारोह मनाया गया। 10 साल में पहली बार विपक्ष के नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने राहुल गांधी आए। उन्हें बैठने के लिए जो सीट मिला उसके चलते नया विवाद शुरू हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विपक्ष के नेता का दर्जा कैबिनेट मंत्री का होता है। राहुल गांधी लाल किले पर दूसरी आखिरी पंक्ति में बैठे नजर आए। उनके आसपास पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल जीतने वाली मनु भाकर, सरबजोत सिंह और भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बैठे थे। पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है। पहली पंक्ति में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण, सीजेआई डीवाई चंद्रचूढ़ और अन्य लोग बैठे थे।

Scroll to load tweet…

राहुल गांधी के दूसरी पंक्ति में बैठने से विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि अटल विहार वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान, तत्कालीन विपक्ष की नेता सोनिया गांधी को हमेशा पहली पंक्ति में सीट मिलती थी।

सरकार ने क्या जवाब दिया?

स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन और बैठने की व्यवस्था रक्षा मंत्रालय द्वारा की जाती है। मंत्रालय ने कहा है कि विपक्ष के नेता को औपचारिक रूप से पहली पंक्ति में सीट दी जाती है। राहुल गांधी खुद ओलंपिक चैंपियन के साथ बैठना चाहते थे। उन्होंने उनके साथ वाली सीट मांगी थी। राहुल गांधी को प्रोटोकॉल के अनुसार आगे की पंक्ति में सीट आवंटित की गई थी। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैठने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें- PM ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया सबसे लंबा भाषण, पास पहुंचे तो खिला युवाओं का चेहरा

बता दें कि 15 अगस्त की सुबह पीएम नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। उन्होंने राष्ट्र को संबोधित किया। इससे पहले पीएम राजघाट गए और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी बोले- सेकुलर सिविल कोड समय की मांग, धर्म के आधार पर भेदभाव की जगह नहीं