15 August 2025: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड पीएम नरेंद्र मोदी के नाम है। यहां तक कि टॉप 10 सबसे लंबे भाषणों ने 1-9 तक नरेंद्र मोदी हैं। 10वें नंबर पर जवाहर लाल नेहरू हैं। 

Independence Day Speeches: 15 अगस्त 2025 को पूरा देश आजादी का उत्सव मना रहा है। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के लाल किला पर हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने 12वीं बार राष्ट्र ध्वज फहराया और देश को संबोधित किया। 2025 में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 103 मिनट लंबा भाषण दिया। पिछले साल उन्होंने 98 मिनट का भाषण दिया था। अधिक देर भाषण देने के मामले में नरेंद्र मोदी सबसे आगे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लाल किला से दिए गए 10 सबसे लंबे भाषण

1- नरेंद्र मोदी, 2025- 103 मिनट

2- नरेंद्र मोदी, 2024- 98 मिनट

3- नरेंद्र मोदी, 2016- 96 मिनट

4- नरेंद्र मोदी, 2019- 92 मिनट

5- नरेंद्र मोदी, 2020- 90 मिनट

6- नरेंद्र मोदी, 2023- 90 मिनट

7- नरेंद्र मोदी, 2015- 88 मिनट

8- नरेंद्र मोदी, 2021- 88 मिनट

9- नरेंद्र मोदी, 2018- 83 मिनट

10- जवाहरलाल नेहरू, 1947- 72 मिनट

10 में से 9 बार नरेंद्र मोदी के नाम लंबे भाषण का रिकॉर्ड

लाल किला से 10 सबसे लंबे भाषण की बात करें तो 1-9 तक नरेंद्र मोदी का नाम आता है। 10वें नंबर पर भारत के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू का नाम है। उन्होंने 1947 में 72 मिनट का भाषण दिया था। यह लाल किला से भारतीय पीएम का पहला भाषण था। 

जवाहरलाल नेहरू-इंदिरा गांधी ने दिया सबसे छोटा भाषण

वहीं, सबसे छोटे भाषण की बात करें तो जवाहरलाल नेहरू ने 1954 में सिर्फ 14 मिनट का स्पीच दिया था। इंदिरा गांधी ने भी 1966 में 14 मिनट का भाषण दिया था। मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी ने भी छोटे भाषण दिए हैं। मनमोहन सिंह ने 2012 में 32 मिनट और 2013 में 35 मिनट भाषण दिया था। वाजपेयी ने 2002 में 25 मिनट और 2003 में 30 मिनट का भाषण दिया था।

यह भी पढ़ें- Har Ghar Tiranga 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से कैसे जुड़ें? रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का आसान तरीका

लाल किला पर सबसे अधिक बार किस पीएम ने झंडा फहराया?

जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को पहली बार लाल किला से भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में झंडा फहराया था। उन्होंने सबसे अधिक 17 बार लाल किला से झंडा फहराया है। दूसरे नंबर पर इंदिरा गांधी हैं। 1966-1977 और 1980-1984 तक प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किला से झंडा फहराया। तीसरे नंबर पर नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने 12वीं बार झंडा फहराया।