MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • ये है भारत की परमाणु पनडुब्बी INS Arihant, आहट से कांपते हैं दुश्मन

ये है भारत की परमाणु पनडुब्बी INS Arihant, आहट से कांपते हैं दुश्मन

INS Arihant: भारत दुनिया के उन चंद देशों में शामिल है, जिसके पास परमाणु हमला करने में सक्षम परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी है। डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी को बैटरी चार्ज करने के लिए तय समय बाद सतह पर आना पड़ता है, जिससे पकड़े जाने का खतरा होता है।  

2 Min read
Vivek Kumar
Published : Apr 12 2025, 11:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
आईएनएस अरिहंत से कांपते हैं दुश्मन
Image Credit : Getty

आईएनएस अरिहंत से कांपते हैं दुश्मन

वहीं, परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी को बेहद लंबे वक्त तक पानी के नीचे छिपाकर रखा जा सकता है, जिसके चलते ये बेहद घातक हो जाती हैं। भारतीय नौसेना के पास ऐसे दो परमाणु पनडुब्बी हैं। एक का नाम आईएनएस अरिहंत और दूसरे का नाम आईएनएस अरिघात है। ये इतने खतरनाक हैं कि इनके आहट से ही दुश्मन कांप उठते हैं। आइए आईएनएस अरिहंत के बारे में जानते हैं।

25
स्वदेशी न्यूक्लियर सबमरीन है आईएनएस अरिहंत
Image Credit : our own

स्वदेशी न्यूक्लियर सबमरीन है आईएनएस अरिहंत

आईएनएस अरिहंत भारत का पहला स्वदेशी न्यूक्लियर सबमरीन है। इसे तैयार करने में 2.9 बिलियन डॉलर (24995 करोड़ रुपए) की लागत आई थी। भारत की पहली स्वदेश निर्मित परमाणु पनडुब्बी अरिहंत की लागत 2.9 बिलियन डॉलर है। इसे भारतीय नौसेना, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने संयुक्त रूप से विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में विकसित किया है। रूसी डिजाइनरों ने इस पोत के निर्माण में सहायता की है।

Related Articles

Related image1
भारत का सबसे बड़ा लड़ाकू जेट सौदा, नौसेना को मजबूत करेंगे 26 Rafale Marine Jet
Related image2
भारतीय नौसेना को मिलेगा नया ताकतवर फ्रिगेट, गोवा में हुई भव्य लॉन्चिंग
35
110 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा है अरिहंत
Image Credit : our own

110 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा है अरिहंत

अरिहंत का डिजाइन रूसी अकुला-1 क्लास पनडुब्बी पर आधारित है। इसका वजन 6,000 टन है। लंबाई 110 मीटर और चौराई 11 मीटर है। इसमें चालक दल के 95 सदस्यों के रहने की जगह है। इसमें 80 मेगावाट का प्रेशराइज्ड वाटर रिएक्टर (PWR) लगा है। PWR को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने रूसी डिजाइन टीम की सहायता से विकसित किया है।

45
परमाणु हमला करने वाले मिसाइल ले जाता है अरिहंत
Image Credit : our own

परमाणु हमला करने वाले मिसाइल ले जाता है अरिहंत

अरिहंत में पानी से भीतर से बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता है। यह 12 K-15 SLBM (Submarine Launch Ballistic Missile) ले जाता है। K-15 10.4 मीटर लंबा और 1मीटर मोटा मिसाइल है। इसका वजन 63 क्विंटल है। यह 5t का परमाणु वारहेड ले जाता है। इसका रेंज 750km है। इसके साथ ही अरिहंत के पास कई तरह के एंटी शिप और जमीन पर हमला करने वाले क्रूज मिसाइल हैं। यह अपने साथ टारपीडो भी ले जाता है।

55
300 मीटर गहराई तक गोता लगा सकता है अरिहंत
Image Credit : our own

300 मीटर गहराई तक गोता लगा सकता है अरिहंत

पानी के सतह पर अरिहंत की रफ्तार 27.78km/h तक है। वहीं, पानी के भीतर यह 44.44km/h की रफ्तार से आगे बढ़ सकता है। यह 300 मीटर की गहराई तक गोता लगा सकता है।

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved