मिजोरम सरकार ने केंद्र सरकार को म्यांमार के सैनिकों के बार्डर क्रास कर आने और यहां शरण लेने की घटना की जानकारी दी थी। राज्य सरकार ने केंद्र से यह मांग की थी कि यहां शरण लिए म्यांमार के सैनिकों को वापस भेजा जाए। 

India Myanmar border to be fenced: भारत से लगे म्यांमार बार्डर पर फेंसिंग कराने का ऐलान केंद्र सरकार ने किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि म्यांमार से लगे देश के बार्डर को सील कराया जाएगा ताकि बेरोकटोक आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। केंद्र सरकार ने यह फैसला मिजोरम सरकार की सुरक्षा चेतावनी के बाद लिया है। मिजोरम सरकार ने केंद्र सरकार को म्यांमार के सैनिकों के बार्डर क्रास कर आने और यहां शरण लेने की घटना की जानकारी दी थी। राज्य सरकार ने केंद्र से यह मांग की थी कि यहां शरण लिए म्यांमार के सैनिकों को वापस भेजा जाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमित शाह बोले- म्यांमार और बांग्लादेश के बार्डर पर लगेगा बाड़

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत में मुक्त आवाजी को रोकने के लिए भारत-म्यांमार बार्डर पर बाड़ लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अनाधिकृत आवाजाही को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। असम पुलिस कमांडो पॉसिंग आउट परेड में शाह ने कहा कि म्यांमार के साथ भारत की सीमा को बांग्लादेश के साथ सीमा की तरह संरक्षित किया जाएगा। बार्डर की सुरक्षा निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।

मिजोरम में बड़ी संख्या में म्यांमार के सैनिक शरण लिए हुए

दरअसल, म्यांमार में जुंटा शासन और विद्रोहियों के बीच काफी महीनों से जंग चल रही है। विद्रोही सशस्त्र समूह तमाम जगहों पर सैनिकों पर भारी पड़ रहे। विद्रोहियों के उग्र प्रदर्शन से सैनिक भागकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। म्यांमार की सीमा भारत के मिजोरम में साझा करती है। यहां बाड़बंदी नहीं होने की वजह से मुक्त आवाजाही है। पिछले तीन महीनों में म्यांमार सेना के लगभग 600 सैनिक भारत में घुस आए हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा कि पश्चिमी म्यांमार राज्य रखाइन में एक जातीय सशस्त्र समूह अराकन आर्मी (एए) के सदस्यों द्वारा उनके शिविरों पर कब्जा करने के बाद उन्होंने मिजोरम के लांग्टलाई जिले में शरण ली है।

यह भी पढ़ें:

Tiruchirapalli में PM मोदी का रोड शो, देखने लायक था बूढ़े-बुजुर्गों का उत्साह-चारों तरफ जय श्री राम