प्रधानमंत्री के रोड शो को देखने और उनके स्वागत में काफी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पहुंचे। लोग जय श्रीराम के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत पूरे जोश के साथ कर रहे थे। 

PM Modi Tamil Nadu visit: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले पीएम नरेंद्र मोदी तमिलनाडु पहुंचे हैं। वह यहां विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिरों में पूजा करने पहुंचे प्रधानमंत्री ने रोड शो भी किया। रामेश्वरम के बाद पीएम मोदी शनिवार को तिरुचिलापल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया। प्रधानमंत्री के रोड शो को देखने और उनके स्वागत में काफी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पहुंचे। लोग जय श्रीराम के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत पूरे जोश के साथ कर रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

रंगनाथस्वामी और रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा

पीएम ने शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा की। पीएम मंदिर में गए पूजा-अर्चना की। नरेंद्र मोदी ने मंदिर में कंब रामायण की कथा सुनी। रामायण के बहुत पुराने संस्करणों में से एक कंब रामायण है। इसकी रचना 12वीं शताब्दी में तमिल कवि कंबन ने की थी। कंबन ने सबसे पहले श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में अपनी रामायण सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत की।

क्या है प्रभु श्रीराम का श्री रंगनाथस्वामी मंदिर से नाता?

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर का भगवान श्रीराम से खास संबंध है। श्री राम ने इस मंदिर में पूजा की थी। श्रीरंगम में पूजे जाने वाले देवता श्री रंगनाथ स्वामी भगवान विष्णु का एक रूप हैं। इस मंदिर की कहानी के अनुसार श्रीरंगम में जो मूर्ति है उसकी पूजा श्री राम और उनके पूर्वजों द्वारा की गई थी। यह मूर्ति भगवान ब्रह्मा ने श्री राम के पूर्वजों को दिया था। वे मूर्ति को अयोध्या में अपने साथ रखते थे। रोज पूजा करते थे। एक बार जब विभीषण ने भगवान राम से अनमोल उपहार मांगा तो उन्होंने यह मूर्ति दी और इसकी पूजा करने को कहा। विभीषण लंका की ओर जा रहे थे तो रास्ते में यह मूर्ति श्रीरंगम में स्थापित हो गई।

यह भी पढ़ें:

राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला देने वाले 5 जजों को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण