MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • India Navy की इस पनडुब्बी से खौफ खाएगा चीन, छिपकर शिकार करने में है माहिर, 5 प्वाइंट में जानें ताकत

India Navy की इस पनडुब्बी से खौफ खाएगा चीन, छिपकर शिकार करने में है माहिर, 5 प्वाइंट में जानें ताकत

नई दिल्ली। हिंद महासागर में पिछले कुछ सालों में चीनी नौसेना की उपस्थिति बढ़ी है। इसे देखते हुए भारत नौसेना को अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पनडुब्बी वागीर नौसेना में शामिल हुआ। 5 प्वाइंट में जानें ताकत...

2 Min read
Vivek Kumar
Published : Jan 23 2023, 10:31 AM IST| Updated : Jan 23 2023, 11:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : PTI

1- यह पनडुब्बी इतना ताकतवर है कि चीनी नौसेना के जहाज इससे खौफ खाएंगे। इस पनडुब्बी को प्रोजेक्ट-75 के स्कॉर्पीन प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया है। स्कॉर्पीन क्लास की छह पनडुब्बियों का निर्माण होना है। वागीर पांचवीं पनडुब्बी है। इससे पहले कलवरी, खंडेरी, करंज और वेला को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। छठी पनडुब्बी का नाम 'वागशीर' है।

25
Image Credit : PTI

2- पनडुब्बी वागीर को अत्याधुनिक स्टील्थ फीचर से लैस किया गया है। एडवांस ध्वनिक अवशोषण तकनीक (वह तकनीक जो पनडुब्बी से निकलने वाली आवाज को सोख ले), लो रेडिएटेड न्वाइज लेवल और हाइड्रो-डायनामिक रूप से अनुकूलित आकार जैसे फीचर से लैस है। इसके चलते पानी के अंदर या समुद्र की सतह पर इसका पता लगाना बेहद कठिन होता है। दुश्मन की पनडुब्बी, युद्धपोत या किसी और टारगेट के खिलाफ यह टारपीडो या एंटी शिप मिसाइल से हमला कर सकता है।

35
Image Credit : PTI

3- पनडुब्बी वागीर पानी में छिपे रहकर दुश्मन के करीब जाता है और हमला करती है। इसका इस्तेमाल कई तरह के अभियान में हो सकता है। इसे दुश्मन की जासूसी करने और जानकारी जुटाने, पनडुब्बी या युद्धपोत को नष्ट करने और बारूदी सुरंग बिछाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पनडुब्बी को लंबी दूरी तक मार करने वाले टारपीडो और ट्यूब लॉन्च एंटी शिप मिसाइल से लैस किया गया है।

45
Image Credit : PTI

4- दुश्मन की पनडुब्बी और युद्धपोत का पता लगाने के लिए इस सबमरीन में स्टेट ऑफ द आर्ट सोनार और सेंसर सुइट लगा है। भूतपूर्व वागीर पनडुब्बी को 1 नवंबर 1973 को नौसेना में शामिल किया गया था। इसने तीन दशकों तक देश की सेवा की। इसे जनवरी 2001 में रिटायर कर दिया गया था।

55
Image Credit : PTI

5- वागीर डीजल इंजन सबमरीन है। डीजल इंजन से पैदा होने वाली बिजली से पनडुब्बी की बैटरियों को चार्ज किया जाता है। पानी के अंदर छिपे रहने के दौरान बैटरी के मिलने वाली ऊर्जा का इस्तेमाल होता है। यह स्पेशल ऑपरेशन के लिए मरीन कमांडो को लॉन्च कर सकता है। वागीर का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) मुंबई द्वारा फ्रांस के M/S नेवल ग्रुप के सहयोग से किया गया है। वागीर 24 महीने में नौसेना में शामिल होने वाली तीसरी पनडुब्बी है।

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved