India News: 10 फोटोज में देखें 04 अप्रैल 2025 की बड़ी खबर
Top news 4th April: संसद में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद देशभर में शुक्रवार को प्रदर्शन हुए। 4 अप्रैल को संसद परिसर में भी कई तरह के विरोध प्रदर्शन हुए। इसके अलावा कई बड़ी खबरें ट्रेंड में रहीं। जानिए, आज के दिन की 10 बड़ी खबरें फोटोज के साथ...

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ का संसद में विरोध विपक्षी दलों ने किया। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई, पार्टी सांसद केसी वेणुगोपाल, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और अन्य विपक्षी सांसद शुक्रवार को नई दिल्ली में संसद भवन में बजट सत्र के दौरान संसद के मकर द्वार के सामने भारत पर अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।
कोलकाता के पार्क सर्कस में उमराह और आइमा समूह के सदस्यों ने ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024’ के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।
चैती छठ पर्व 2025 के चौथे और अंतिम दिन उगते सूरज के साथ भक्त ‘अर्घ्य’ देने शुक्रवार को पटना में गंगा नदी पर पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची।
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को संसद भवन में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण और विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों से मुलाकात किया।
इंफाल में मणिपुर हिंसा पर विवादास्पद टिप्पणी करने वाले नेशनल पीपुल्स पार्टी की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष युमनाम जॉयकुमार के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं।
मशहूर अभिनेता एवं फिल्म निर्माता मनोज कुमार का निधन हो गया है। शुक्रवार को मुंबई में दिवंगत अभिनेता की पेंटिंग बनाकर उनको श्रद्धांजलि देता कलाकार। मनोज कुमार 87 साल के थे।
शुक्रवार को नई दिल्ली में बजट सत्र के दौरान AMU सेंटर किशनगंज के लिए फंड जारी करने की मांग को लेकर कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद, पार्टी सांसद सुखदेव भगत, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कीर्ति आज़ाद और अन्य लोगों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
संसद परिसर में डुप्टीकेट वोटर आईडी कार्ड के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा और पार्टी के अन्य सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली में AICC मुख्यालय में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रोफेशनल्स कांग्रेस और डेटा एनालिटिक्स के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती, पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक के राजू ने डॉ. मनमोहन सिंह फेलो कार्यक्रम की शुरुआत की है।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को नई दिल्ली में कैबिनेट के फैसलों की विस्तृत जानकारी मीडिया को दी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

