Indian Army jawans missing 28 मई से दोनों जवान लापता हैं। यह भी माना जा रहा है कि दोनों जवान चौकी के पास बहने वाली नदी की तेज धारा में गिर गए।

नई दिल्ली। करीब दो सप्ताह से गायब भारतीय सेना के दो जवानों का अभी तक पता नहीं चल सका है। दोनों जवान अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के फॉरवर्ड क्षेत्र में तैनात थे। 28 मई से दोनों जवान लापता हैं। यह भी माना जा रहा है कि दोनों जवान चौकी के पास बहने वाली नदी की तेज धारा में गिर गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंजॉ की फॉरवर्ड चौकी पर थे दोनों तैनात

अरुणाचल प्रदेश में गायब दोनों जवानों, नायक प्रकाश सिंह व लांस नायक हरेंद्र सिंह को खोजने के लिए सेना लगातार प्रयासरत है। हवाई टोही विमान और ट्रैकर कुत्तों सहित कई टीम दोनों जवानों को ढूंढ़ने के लिए लगाई गई हैं। पिछले दो सप्ताह से तलाशी अभियान जारी है। सेना ने घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बुलाई है।

घरवालों को बताया गया

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले दोनों जवानों के परिजनों को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सूचना दे दी गई है और उन्हें लगातार अपडेट किया जा रहा है।