जहाज के स्थानीय एजेंट ने सूचित किया कि मुख्य अधिकारी, मिशेल जॉन अबयगर की हालत लगातार खराब हो रही है। उनका ऑक्सीजन O2 के लेवल में गिरावट के साथ गंभीर रूप से बिगड़ने के कारण तत्काल मेडिकल हेल्प की आवश्यकता थी।

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना (Indian Navy) और फिलिपिनो कोस्टल गार्ड्स (Coast Guard of a Philipino sailor) ने मंगलवार को तूफान के बीच सागर के बीच से एक मरीज की इमरजेंसी की स्थिति में निकालकर जान बचाई। इमरजेंसी निकासी के बाद मरीज को तत्काल नौसेना के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देखें वीडियो...

"

यह है मामला

28 सितंबर 21 की शाम लगभग 4 बजे, दक्षिण नेवल कमांड (Southern Naval Command) यानी एसएनसी को तटरक्षक मुख्यालय (Coastal Guards headquarters) से एक फिलिपिनो पुरुष चालक दल के संदिग्ध कोविड​​​​-19 (Covid- 19) पॉजिटिव केस के बारे में एक इनपुट मिला। जहाज के स्थानीय एजेंट ने सूचित किया कि मुख्य अधिकारी, मिशेल जॉन अबयगर की हालत लगातार खराब हो रही है। उनका ऑक्सीजन (O2) के लेवल में गिरावट के साथ गंभीर रूप से बिगड़ने के कारण तत्काल मेडिकल हेल्प की आवश्यकता थी। जहाज जिब्राल्टर से माचोंग जा रहा था। प्रतिकूल मौसम में चिकित्सा निकासी (MEDEVAC) के लिए शार्ट इंफार्मेशन पर आईएनएस गरुड़ से एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर भेजा गया। हेलीकॉप्टर के पायलटों ने जबरदस्त कौशल व व्यावसायिकता का प्रदर्शन किया और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया और रोगी की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की।

Scroll to load tweet…

अब मरीज नेवी के अस्पताल में है भर्ती

मरीज को आईएनएस गरुड़ लाया गया और सभी COVID 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आगे की मेडिकल हेल्प के लिए नौसेना अस्पताल, संजीविनी में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Read this also:

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा, जानिए सोनिया गांधी को लिखे लेटर में क्या लगाया आरोप

सेक्सुअल हैरेसमेंट केसों की मीडिया रिपोर्टिंग पर बैन, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-मीडिया कर रही बढ़ाचढ़ाकर रिपोर्टिंग, अधिकारों का हो रहा हनन

अग्नि-5: आवाज की स्पीड से 24 गुना तेज, 5000 किमी का टारगेट, जानिए 'दुश्मन के काल' बनने वाले नए योद्धा के बारे