भारतीय नौसेना ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के एक दूरदराज गांव में गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला को डॉक्टर की जरूरत थी, जिसे देखते हुए नौसेना ने महिला को उस गांव से निकाला।

नई दिल्ली. भारतीय नौसेना ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के एक दूरदराज गांव में गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला को डॉक्टर की जरूरत थी, जिसे देखते हुए नौसेना ने महिला को उस गांव से निकाला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैसेज मिलते ही एक्टिव हुई नौसेना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नौसेना को खबर मिली कि गांव में गर्भवती महिला दर्द से तड़प रही है। अधिकारियों ने बताया कि कमोर्टा द्वीप में नौसेना के जहाज कारदीप की फास्ट इंटर्सेप्टर क्राफ्ट (एफआईसी) ने गर्भवती महिला को चिकित्सीय सहायता मुहैया कराते हुए उसे गांव से निकाला।

एफआईसी में हुआ बच्चे का जन्म

महिला ने बच्चे को एफआईसी में जन्म दिया। बाद में कमोर्टा द्वीप लौटने पर बच्चा और मां दोनों को एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया। इसी साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच सेना ने एक और गर्भवती महिला का रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया था।