इंडियन नेवी ने पेट्रोलिंग के दौरान हिंद महासागर में चीनी युद्ध पोत को भारतीय जल सीमा के पास देखा है। साथ ही भारतीय नौसेनिकों ने एक एटमी पनडुब्बी को भी ट्रैक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मलाक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के रास्ते हिंद महासागर में चीनी पोतों के घुसने के तुरंत बाद नेवी ने निगरानी बढ़ा दी

नई दिल्ली. इंडियन नेवी ने पेट्रोलिंग के दौरान हिंद महासागर में चीनी युद्ध पोत को भारतीय जल सीमा के पास देखा है। साथ ही भारतीय नौसेनिकों ने एक एटमी पनडुब्बी को भी ट्रैक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मलाक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के रास्ते हिंद महासागर में चीनी पोतों के घुसने के तुरंत बाद नेवी ने निगरानी बढ़ा दी और संबंधित रक्षा विभागों को सूचित कर दिया है। बता दें, भारतीय जल सीमा के पास से गुजरने वाले सभी व्यावसायिक और युद्ध पोतों की निगरानी भारतीय नौसेना ही करती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पेट्रोलिंग के दौरान ली गई चीनी युद्ध पोत की तस्वीर
यह तस्वीर हिंद महासागर में इंडियन नेवी द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान ली गई है। यह तस्वीर चीनी एंफीबियस लड़ाकू पोत शियान और मिसाइल फ्रिगेट की है। जो पी-81 मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट ने ली है। तस्वीर काफी ऊंचाई से ली गई है।

Scroll to load tweet…