सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने बांग्लादेश के जहाज एमवी अब्दुल्ला पर कब्जा कर लिया था। भारतीय नौ सेना ने मदद की गुहार लगाए जाने पर जहाज को डाकुओं के चंगुल से मुक्त कराया। 

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना हिंद महासागर में मुश्किल में पड़े जहाजों की मदद कर रही है। इसी क्रम में नौसेना ने बांग्लादेश के एक जहाज को समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाया है। इस जहाज का नाम एमवी अब्दुल्ला है। इसपर चालक दल के 23 लोग सवार थे। इंडियन नेवी ने शुक्रवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एमवी अब्दुल्ला पर समुद्री डाकुओं ने कब्जा कर लिया था। इसके बाद जहाज से मदद की गुहार लगाई गई थी। यह जहाज मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो से 55 हजार टन कोयला लेकर संयुक्त अरब अमीरात के लिए चली थी। मंगलवार को दोपहर के वक्त डाकुओं ने जहाज पर हमला किया था।

Scroll to load tweet…

15-20 सोमाली समुद्री डाकुओं ने जहाज पर किया था कब्जा

इंडियन नेवी ने बताया कि जहाज पर हमला किए जाने की जानकारी मिलने के बाद समुद्री इलाके की निगरानी करने वाले विमान LRMP (Long-Range Maritime Patrol) को तुरंत भेजा गया था। 12 मार्च की शाम को विमान ने एमवी अब्दुल्ला का पता लगा लिया था। विमान की ओर से समुद्री जहाज के चालक दल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- EXPLAINED: चुनावी बांड नंबर क्या हैं, सुप्रीम कोर्ट को क्यों है इनकी जरूरत, आएंगे किस काम?

इसके बाद नौसेना ने अपने एक युद्धपोत को एमवी अब्दुल्ला की ओर भेजा। इस युद्धपोत ने 14 मार्च की सुबह एमवी को रोक लिया। इसके बाद नौसेना के जवानों ने कार्रवाई की और जहाज के चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित किया। भारतीय नौसेना का युद्धपोत सोमालिया के क्षेत्रीय जल में पहुंचने तक एमवी के करीब बना रहा। एमवी अब्दुल्ला जहाज के मालिक कबीर स्टील री-रोलिंग मिल्स के CEO मेहरुल करीम ने बताया कि 15-20 सोमाली समुद्री डाकुओं ने जहाज को अगवा कर लिया था।

यह भी पढ़ें- CAA को लेकर अमेरिका ने जताई चिंता तो भारत ने कड़ी आपत्ति करते हुए कहा-आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप गलत और अनुचित