शुक्रवार तक सभी यात्रियों के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि चार्टर्ड प्लेन से इजरायल में फंसे नागरिकों का पहला जत्था पहुंच रहा है।

Operation Ajay: इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित देश वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय लांच किया है। गुरुवार को ही करीब 230 भारतीय नागरिकों को विमान से लाया जा रहा है। शुक्रवार तक सभी यात्रियों के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि चार्टर्ड प्लेन से इजरायल में फंसे नागरिकों का पहला जत्था पहुंच रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि एक चार्टर उड़ान के गुरुवार की शाम तक तेल अवीव पहुंचने की उम्मीद है। यह 230 यात्रियों को इजरायल से निकालने की सुविधा देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना को भी अलर्ट कर दिया गया है। हम अपने नागरिकों को वहां से लाने के लिए हर विकल्प को खुला रखें हैं।

श्रीलंका यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक दिन पहले संघर्ष से प्रभावित भारतीयों को वापस लाने की पहल की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि लगभग 1,000 छात्रों, आईटी पेशेवरों और हीरा व्यापारियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए विशेष चार्टर उड़ानें और अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

लाखों भारतीय पेशेवर इजरायल में रहते…

लाखों की संख्या में भारतीय पेशेवर इजरायल में रहते हैं। भारतीय पेशेवरों में सबसे अधिक संख्या आईटी क्षेत्र के नौकरीपेशा लोगों की है। इसके अलावा इजरायल में भारतीय केयर टेकर्स की सबसे अधिक संख्या है। इजरायल में बुजुर्गों की देखभाल के लिए भारतीय लोगों की मांग अधिक है। यही नहीं भारत यहूदियों की संख्या भी यहां काफी अधिक है। 1950 व 1960 के दशक में भारतीयों का इजरायल पहुंचना शुरू हुआ था। यह सिलसिला अबतक जारी है। 

हमास के हमले के बाद 728 मिलियन डॉलर की सहायता रोकी

यूरोपीय यूनियन ने हमास के हमले के बाद फिलिस्तीनियों को दिया जाने वाला डेवलपमेंट एड पेमेंट 691 मिलियन यूरो (728 मिलियन डॉलर) को रोक दिया है। ईयू ने बताया कि एड को नए सिरे से रिव्यू किए जाने के बाद फैसला लिया जाएगा कि इसे रिलीज किया जाए या नहीं। पढ़िए पूरी खबर…