लखनऊ आईजी नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक पेज पर बड़ी ही मार्मिक तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- समझ नहीं आ रहा इस पर क्या लिखूं। इस फोटो को देखकर दिल भर आया है। इस बच्चे को जरूर स्कूल जाना चाहिए

लखनऊ. आईजी नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक पेज पर बड़ी ही मार्मिक तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- समझ नहीं आ रहा इस पर क्या लिखूं। इस फोटो को देखकर दिल भर आया है। इस बच्चे को जरूर स्कूल जाना चाहिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, जो फोटो उन्होंने फेसबुक पर शेयर की है। उसमें नवजात बच्चे को कंबल से शटर के गेट पर बांध रखा है, जिससे वो कहीं भाग नहीं सके। फोटो में बच्चे के मां- बाप मजदूरी करते नजर आ रहे हैं। फोटो इतना मार्मिक है कि इसे देखकर किसी का भी दिल भर जाए। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अब इस फोटो को खुद आईपीएस नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर शेयर किया है। 

ये सूरत बदलनी चाहिए

आईपीएस नवनीत सिकेरा ने फेसबुक पर लिखा- 'इस पिक को मेरे कई मित्रों ने मुझे भेजा और कहा इसे जरूर पोस्ट करिये , और अब जब तसल्ली से देखा इस पिक को दिल भर आया , समझ नहीं आ रहा कि क्या लिखूं। इस बच्चे को जरूर स्कूल जाना चाहिए , और वहां पर शिक्षा पद्धति भी ऐसी हो जो इसे रोजगार के काबिल बनाये ना कि कुंजी पढ़कर डिग्री दिलाये । मन में इतने भाव आ रहे हैं कि समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं और क्या न करूं, पर हां इस बालक की तरह छटपटा रहा हूं। उन्होंने इस पोस्ट के साथ हैशटेग जयहिंद भी लिखा है।