दिन भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 (Aditya-L1) को लॉन्च किया जाना था, उसी दिन इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को पता चला था कि उन्हें कैंसर हो गया है।

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (Indian Space Research Organisation) के प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ ने तारमक मीडिया हाउस के साथ इंटरव्यू में अपने हेल्थ को लेकर चौंकाने वाली जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि जिस दिन भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 (Aditya-L1) को लॉन्च किया जाना था, उसी दिन पता चला था कि उन्हें कैंसर हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोमनाथ ने कहा, "चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 mission) लॉन्च के वक्त से सेहत को लेकर परेशानी थी। उस वह पता नहीं था कि यह कैंसर है। मैं इसके बारे में साफ-साफ समझ नहीं पाया था।"

2 सितंबर 2023 को लॉन्च हुआ था आदित्य-एल 1

सोमनाथ ने बताया कि आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च किए जाने के दिन उन्हें पता चला था कि कैंसर हो गया है। यह उनके परिवार और सहकर्मियों के लिए बड़ा झटका था। 2 सितंबर, 2023 को आदित्य-एल 1 लॉन्च किया गया था। इसी दिन सोमनाथ का नियमित स्कैन हुआ था। जांच में पता चला कि उनके पेट में कैंसर है।

सोमनाथ आगे की जांच के लिए चेन्नई गए। चेन्नई में पुष्टि हुई कि उन्हें कैंसर है। इसकी वजह वंशानुगत है। इसके बाद एस सोमनाथ का ऑपरेशन और कीमोथेरेपी हुई। कैंसर की पुष्टि होने के बारे में सोमनाथ ने कहा, "परिवार के लिए यह बड़ा झटका था। अब मैं कैंसर और उसके इलाज को एक समाधान मानता हूं।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय कैबिनेट ने विकसित भारत 2047 का रोडमैप तैयार करने पर किया मंथन, नई सरकार के 100 दिन के एजेंडा पर भी विमर्श

चार दिन अस्पताल में रहे सोमनाथ

सोमनाथ ने कहा, “उस समय मैं इस बात के लिए निश्चित नहीं था कि कैंसर का पूरा इलाज हो सकता है। मैं इलाज कराया। इलाज के बाद जितनी तेजी से सेहत में सुधार हुआ वह किसी किसी चमत्कार से कम नहीं है। मैं अस्पताल में सिर्फ चार दिन रहा। पांचवें दिन मैंने इसरो में अपनी ड्यूटी फिर से शुरू कर दी। मैं नियमित जांच और स्कैन से गुजरूंगा। अब मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं।”

यह भी पढ़ें- मोदी की गारंटी: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन जुड़े 56.67 करोड़ लोग, पढ़ें पूरी जानकारी