इसरो चीफ के सीवन ने कहा कि 2019 में हमारे गगनयान प्रॉजेक्ट में काफी प्रगति हुई। इसके साथ ही सरकार ने चंद्रयान-3 को मंजूरी दे दी है। इसरो प्रमुख के सिवन ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 काफी हद तक चंद्रयान-2 से मिलता जुलता रहेगा। 

नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने नए साल पर नया ऐलान किया है। जिसमें मिशन चंद्रयान-3 को सरकार की मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद अब एक बार फिर अंतरिक्ष में नया इतिहास रचने की तैयारी में इसरो जुट गया है। इसरो प्रमुख के सिवन ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 काफी हद तक चंद्रयान-2 से मिलता जुलता रहेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हमारे प्रोजेक्ट में हुआ विकास 

इसरो चीफ के सीवन ने कहा कि 2019 में हमारे गगनयान प्रॉजेक्ट में काफी प्रगति हुई। गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों को जनवरी 2020 के तीसरे सप्ताह से प्रशिक्षित किया जाएगा। गगनयान के मिशन के लिए 4 अंतरिक्ष यात्रियों की पहचान की गई है। 

इसरो चीफ के. सिवन ने नए साल पर देशवासियों को बधाई दी। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसरो चीफ 2019 की उपलब्धियों और 2020 के लक्ष्य के बारे में जानकारी दी।