चंद्रयान-2 मिशन के विक्रम लैंडर की लोकेशन पता लगाने के दावे पर इसरो चीफ ने के सिवन ने कहा कि हमारे ऑर्बिटर ने पहले ही उसे खोज निकाला था। के सिवन का यह बयान उस वक्त आया, जब नासा ने चेन्नई के 33 साल के इंजीनियर शनमुग सुब्रमण्यन को लैंडर विक्रम को खोजने में मदद का श्रेय दिया।

नई दिल्ली. चंद्रयान-2 मिशन के विक्रम लैंडर की लोकेशन पता लगाने के दावे पर इसरो चीफ ने के सिवन ने कहा कि हमारे ऑर्बिटर ने पहले ही उसे खोज निकाला था। के सिवन का यह बयान उस वक्त आया, जब नासा ने चेन्नई के 33 साल के इंजीनियर शनमुग सुब्रमण्यन को लैंडर विक्रम को खोजने में मदद का श्रेय दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिवन ने राजस्थान में एक कार्यक्रम में कहा, हम इस पर कुछ नहीं कहना चाहते। लैंडिंग के तय वक्त के बाद ऑर्बिटर ने विक्रम को खोज निकाला था। यह जानकारी हमने अपनी वेवसाइट पर भी द थी। आप वहां जाकर देख सकते हैं। हमारे आर्बिटर ने लैंडर का पता लगा लिया था। 

10 सितंबर को ट्वीट कर दी थी जानकारी
इसरो ने 10 सितंबर को अपनी वेबसाइट पर विक्रम के बारे में जानकारी दी थी। इसके अलावा ट्वीट कर बताया था कि विक्रम की लोकेशन का पता लगा लिया गया है, हालांकि, उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। लैंडर से संपर्क करने की सभी संभव कोशिशें की जा रही हैं।

चेन्नई के इंजीनियर को नासा ने दिया क्रेडिट
इससे पहले मंगलवार को नासा ने जानकारी दी थी कि एजेंसी ने विक्रम का पता लगा लिया है। चेन्नई के इंजीनियर शनमुग सुब्रमण्यन ने इसमें मदद की है। वहीं, शनमुग का कहना था कि उन्होंने इसे खोजकर जानकारी नासा को भेजी थी। इसके बाद नासा ने उनसे संपर्क किया था।