1962 में स्थापित, ITBP मुख्य रूप से 18,800 फीट तक की ऊंचाई पर स्थित हिमालय में 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा की रक्षा करता है। सीमा सुरक्षा के अलावा, बल को नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों के लिए भी तैनात किया जाता है। 

देहरादून। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों का एक वीडियो सामने आया हैं। इसमें वे माइनस 25 डिग्री सेल्सियस पर ट्रेनिंग कर रहे हैं। यह आईटीबीपी के जवानों के नियमित अभ्यास में शामिल है। वीडियो में दिख रहा है कि आईटीबीपी के जवान बर्फ के बीच ठंडे तापमान में ट्रेनिंग कर रहे हैं। ये सभी जवान हाथों में हथियार लिए हुए कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। इससे पहले 26 जनवरी को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में बर्फबारी और बारिश के बीच जवानों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया था। 

3,488 किमी लंबी सीमा की रक्षा करता है ITBP
1962 में स्थापित, ITBP मुख्य रूप से 18,800 फीट तक की ऊंचाई पर स्थित हिमालय में 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा की रक्षा करता है। सीमा सुरक्षा के अलावा, बल को नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों के लिए भी तैनात किया जाता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ
आईटीबीपी का यह वीडियो देखकर लोग इन जवानों की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि आर्मी को अपना फिटनेस चैनल यूट्यूब पर शुरू करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- हम ऐसी बंदूकों को 2 हाथों से पकड़ भी नहीं सकते हैं और यह जवान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस पर एक हाथ से पकड़कर ट्रेनिंग कर रहे हैं। वाकई ये महापुरुष हैं।

माइनस 25 डिग्री पारे में कर चुके योग 
आईटीबीपी के जवानों ने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लगभग 18,000 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में -25 डिग्री सेल्सियस की कड़कड़ाती ठंड में योग किया था। उन्होंने इसके जरिये संदेश दिया था कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, योग कहीं भी किया जा सकता है। योग करते समय इन जवानों के चारों ओर बर्फ की मोटी चादर साफ देखी जा सकती है। जवानों के मुंह से निकलने वाली भाप से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितनी ठंड पड़ रही है। 

ये भी पढ़ेंमेरी शान तिरंगा है: माइनस 40 डिग्री में भी जवानों ने शान से फहराया तिरंगा, जानिए देश के मौसम का मिजाज
जवानों सलाम: बर्फबारी में प्रेग्‍नेंट महिला को कंधे पर रख 6 KM दूर पैदल चल पहुंचाया अस्पताल, देखिए वीडियो