पश्चिम बंगाल की सिल्क से बनी शेरवानी में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। यह शेरवानी मुर्शिदाबाद से लाए गए और हथकरघे से बुने रेशम के कपड़े से बनायी गयी थी।

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में परंपरागत स्वागत के अवसर पर भारतीय डिजाइनर द्वारा डिजाइन किया गया भारतीय परिधान पहनकर आईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पश्चिम बंगाल की सिल्क से बनी है इवांका की ड्रेस 

पश्चिम बंगाल की सिल्क से बनी शेरवानी में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। यह शेरवानी मुर्शिदाबाद से लाए गए और हथकरघे से बुने रेशम के कपड़े से बनायी गयी थी। डिजाइनर अनीता डोंगरे ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘शेरवानी एक सदाबहार परिधान है। यह स्टाइल हमने 20 वर्ष पहले तैयार की थी और अच्छी बात यह है कि यह परिधान आज भी कितनी खूबसूरती के साथ प्रासंगिक बना हुआ है। एक दमदार, अलग नजर आने वाला परिधान शेरवानी हर रंग में करिश्माई लगता है लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर सदाबहार नीला, सफेद और काला रंग पसंद है।’’

मेलानिया ने सफेद रंग की शर्ट-ड्रेस पहनी थी जिसे वेनेजुएला के फैशन डिजाइनर कैरोलिना हेरेरा ने डिजाइन किया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)