राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवाद को धन मुहैया कराने के मामले में बुधवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और बांदीपोरा में कईं ट्रस्ट और गैर सरकारी संगठनों (NGOs) समेत कुल 10 स्थानों पर छापे मारे हैं। इसके साथ ही एजेंसी ने श्रीनगर स्थित एक समाचार पत्र मालिक के एक ट्रस्ट पर भी छापा मारा है।

श्रीनगर. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवाद को धन मुहैया कराने के मामले में बुधवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और बांदीपोरा में कईं ट्रस्ट और गैर सरकारी संगठनों (NGOs) समेत कुल 10 स्थानों पर छापे मारे हैं। इसके साथ ही एजेंसी ने श्रीनगर स्थित एक समाचार पत्र मालिक के एक ट्रस्ट पर भी छापा मारा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एनआईए की टीम के साथ स्थानीय पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने ट्रस्ट के कार्यालय में सुबह छापे मारे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

जांच एजेंसी के एक अधिकारी के मुताबिक, कम से कम तीन अन्य एनजीओ पर एनआईए ने जम्मू कश्मीर में कथित आतंकवाद को धन मुहैया कराने के मामले में छापे मारे हैं। इन एनजीओ की स्थापना वर्ष 2000 में की गई थी। एनआईए के मुताबिक इन एनजीओ को भारत और विदेशों के कईं अज्ञात दानदाताओं से धन मिल रहा था ,जिसका इस्तेमाल आतंकवाद को धन मुहैया कराने में किया जा रहा था।

महबूबा बोली - NIA भाजपा की पालतू एजेंसी बन गई है

राज्य में एजेंसी की इस कार्यवाही के बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने छापेमारी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। मुफ्ती ने ट्वीट किया कि NIA ने श्रीनगर में मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज और ग्रेटर कश्मीर के कार्यालय पर छापामारी की। ये अभिव्यक्ति की आजादी और असंतोष पर भारत सरकार की दोषपूर्ण कार्रवाई का एक और उदाहरण है। अफसोस की बात है कि NIA उन लोगों को डराने और धमकाने के लिए BJP की पालतू एजेंसी बन गई है, जो लाइन में लगने से इनकार करते हैं।