फिल्मों की कमाई को अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री को आड़े हाथों लिया। प्रसाद ने कहा था कि अक्टूबर में रिलीज हुई तीन बॉलीवुड फिल्मों की कमाई बताती है कि अर्थव्यवस्था बेहतर हालत में है। 


नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के बयान के लिए उनकी खिंचाई की। उन्हों‍ने भारतीय अर्थव्यवस्था की सेहत को तीन बॉलीवुड फिल्मों की कमाई के साथ जोड़ा था। जिस पर जयराम रमेश ने कहा, "यहां तक कि चीन भी अपनी अर्थव्यवस्था को बिजली, कर्ज और माल ढुलाई जैसे मापदंडों पर मापता है।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

रवि शंकर ने कहा था- फिल्मों की कमाई बताती है कि अर्थव्यवस्था बेहतर हालत में है

प्रसाद ने कहा था कि अक्टूबर में रिलीज हुई तीन बॉलीवुड फिल्मों की कमाई बताती है कि अर्थव्यवस्था बेहतर हालत में है। रमेश ने ट्वीट कर उनके इस बयान पर कटाक्ष किया। इसबीच माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भी प्रसाद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोगों के कष्ट का मजाक बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)