जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर शुक्रवार (29 मार्च) की सुबह रामबन इलाके में बैटरी चश्मा के पास सड़क हादसा हो गया। इस दौरान एक पैसेंजर कैब खाई में गिर गई, जिसकी वजह से 10 लोगों की मौत हो गई।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे सड़क हादसा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर शुक्रवार (29 मार्च) की सुबह रामबन इलाके में बैटरी चश्मा के पास सड़क हादसा हो गया। इस दौरान एक पैसेंजर कैब खाई में गिर गई, जिसकी वजह से 10 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि घटना देर रात करीब सवा एक बजे हुई जब वाहन श्रीनगर से जम्मू जा रहा था। वहीं ANI की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और रामबन की नागरिकता त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) की एक टीम बचाव के लिए मौके पर पहुंची।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 रामबन इलाके में भारी बारिश के बावजूद बचाव दल की टीम ने सभी मृतकों के शव बरामद करने में सफलता पाई। इस क्रम में बचाव दल के अधिकारियों ने मृतकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घ्रोथा निवासी बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपीन मुखिया भैरगंग शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मामले की ली जानकारी

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुखद सड़क दुर्घटना के बारे में जानने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने डीसी रामबन बसीर-उल-हक से बात की। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी मौके पर पहुंच गए हैं।रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मैं लगातार संपर्क में हूं। मेरी तरफ से शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं है।

ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी पर हत्या से लेकर जबरन वसूली तक के 65 आपराधिक मामले दर्ज, जानें कैसे अपराध की दुनिया से राजनीति में रखा कदम