सार
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पहली बार हुए आम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को हार का सामना करना पड़ा है।
नई दिल्ली। 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद यहां पहली बार चुनाव हुए हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 6 सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। बारामूला सीट से जम्मू एण्ड कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला को निर्दलीय अब्दुल रशीद शेख ने हरा दिया। वहीं, अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनावी मैदान में उतरीं जम्मू एण्ड कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती को जम्मू एण्ड कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के मियां अल्ताफ अहमद ने हरा दिया।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यह पहला आम चुनाव है। पहले लद्दाख भी जम्मू-कश्मीर में था। 2019 के आम चुनाव में जम्मू-कश्मीर के 6 सीटों में से तीन पर भाजपा को जीत मिली थी। तीन सीटें जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीती थी।
जम्मू कश्मीर और लद्दाख लोकसभा चुनाव 2024: देखें सभी 6 सीटों के रिजल्ट
नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
1 | बारामूला लोकसभा रिजल्ट | अब्दुल रशीद शेख | निर्दलीय |
2 | श्रीनगर लोकसभा रिजल्ट | आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी जीते | जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस |
3 | अनंतनाग- राजौरी लोकसभा रिजल्ट | मियां अल्ताफ अहमद | जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस |
4 | उधमपुर लोकसभा रिजल्ट | डॉ. जितेन्द्र सिंह | भाजपा |
5 | जम्मू लोकसभा रिजल्ट | जुगल किशोर | भाजपा |
6 | लद्दाख लोकसभा रिजल्ट | मोहम्मद हनीफा को जीत मिली | निर्दलीय |
जम्मू-कश्मीर के लोगों ने पूरे उत्साह से मनाया लोकतंत्र का पर्व
जम्मू-कश्मीर के लोगों ने पूरे उत्साह से लोकतंत्र का पर्व मनाया है। धारा 370 हटाने के बाद यहां पहली बार आम चुनाव हुआ। श्रीनगर में 37.98%, बारामुला में 63.21%, उधमपुर में 68.27%, अनंतनाग-राजौरी में 54.46% और जम्मू में 72.22% वोटिंग हुई है। इस बार घाटी के लोगों ने लोकतंत्र में विश्वास जताकर मतदान का दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। लद्दाख में 69.62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE
जम्मू-कश्मीर में 2 सीटों पर मिल सकती है भाजपा को जीत
जन की बात के एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया था कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 6 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 2 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस को यहां एक सीट पर जीत मिल सकती है।