लापता पर्यटकों को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू टीम लगी हुई हैं। कई हेलीकॉप्टर्स को रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन के लिए लगाया गया है। 

Gulmarg Avalanche: जम्मू-कश्मीर में भारी हिमस्खलन से कई पर्यटक लापता हो गए हैं। स्कीइंग करने के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए पर्यटकों में कई विदेशी भी शामिल हैं। घटना केंद्र शासित प्रदेश के गुलमर्ग की है। लापता पर्यटकों को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू टीम लगी हुई हैं। कई हेलीकॉप्टर्स को रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन के लिए लगाया गया है। बर्फ में फंसे पर्यटकों में छह लोगों कोा बचा भी लिया गया है। स्कीइंग कर रहे एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अधिकारियों ने बताया कि आज गुलमर्ग के ऊपरी हिस्से में कोंगदूरी ढलान के पास भारी हिमस्खलन हुआ। काफी संख्या में विदेशी लोग स्थानीय लोगों के बिना स्की ढलानों पर गए थे। काफी लोग बर्फ में दब गए हैं। हालांकि, सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की एक पेट्रोलिंग टीम रेस्क्यू व सर्च ऑपरेशन चला रही है।

स्कीइंग के लिए विश्वस्तर की जगह गुलमर्ग

जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग, स्कीइंग के लिए वर्ल्ड लेवल की जगह है। हालांकि, यहां जनवरी के पहले कुछ हफ्तों में सूखा था लेकिन फरवरी की शुरुआत से भारी बर्फबारी काफी हो गई। पर्यटकों के आकर्षण का हमेशा से प्रमुख केंद्र रहा यह क्षेत्र दो महीने से भारी बर्फबारी का सामना कर रहा है। हालांकि, चरम सर्दियों के दौरान बर्फ की कमी के कारण पर्यटन से जुड़े लोगों को निराशा हुई क्योंकि शीतकालीन खेल प्रेमी इलाके को सफेद होते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जनवरी के अंत में बर्फबारी से पूरा इलाका सफेद बर्फ का शहर बन चुका है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के चेहरे पर खुशी आ गई।

हिमस्खलन की चेतावनी जारी

इस महीने की शुरुआत में श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर सोनमर्ग क्षेत्र में भारी हिमस्खलन हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन सोनमर्ग में ज़ोजिला सुरंग निर्माण के लिए कार्यशाला के पास हुआ। अधिकारियों ने फरवरी के पहले सप्ताह में भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें:

मणिपुर में मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने पर नहीं होगा विचार, हाईकोर्ट ने अपना आदेश लिया वापस