कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जेडी (एस) विधायक एसआर महेश ने अपने पालतू बंदर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सिंगापुर दौरा रद्द कर दिया। उनके प्यारे बंदर चिंटू की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद 4 जनवरी तक का दौरा बीच में ही छोड़कर महेश वापस लौट आए।

बेंगलुरु. कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जेडी (एस) विधायक एसआर महेश ने अपने पालतू बंदर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सिंगापुर दौरा रद्द कर दिया। उनके प्यारे बंदर चिंटू की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद 4 जनवरी तक का दौरा बीच में ही छोड़कर महेश वापस लौट आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फार्म हाउस में हुई थी मौत
मैसूर के बाहरी इलाके दत्तागली स्थित फार्म में 1 जनवरी को 3 साल के बंदर की मौत हो गई। उसके ऊपर बिजली का तार गिर गया था। एसआर महेश का दौरा 4 जनवरी तक था, लेकिन वह पहले ही 2 जनवरी को वापस लौट आए।

बंदर का किया अंतिम संस्कार
एसआर महेश ने पूरे विधि-विधान से पालतू बंदर का अंतिम संस्कार किया। महेश के घर के लोगों ने बताया कि बंदर को तब लाया गया था, जब वह 2 महीने का था। महेश ने उसका नाम चिंटू रखा था।