देश के मशहूर वकील और पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जेठमलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

नई दिल्ली. देश के मशहूर वकील और पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जेठमलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 14 सितंबर 1923 को जन्में जेठमलानी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी थे, वे किसी भी विषय पर बेबाकी से अपनी बात रखते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"राहुल गांधी को क्लर्क भी न रखूं"
एक न्यूज चैनल में राम जेठमलानी से राहुल गांधी की राजनीति के बारे में पूछा गया था। तब उन्होंने कहा था मैंने राहुल गांधी के बारे में बहुत कुछ कहा है। जब मैं यह नाम सुनता हूं तो मेरे को गुस्सा लगता है। मैं इस शख्स को अपने ऑफिस में क्लर्क की नौकरी पर भी न रखूं। राहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे?

बता दें कि राम जेठमलानी का जन्म भारत के शिकारपुर में जो हुआ था, जो आजकल पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में है। उनके पिता का नाम भूलचन्द गुरुमुखदास जेठमलानी था। राम के नाम में पिता का नाम भी आता है। उनका पूरा नाम रामभूलचन्द जेठमलानी था। आगे चलकर लोग उन्हें राम जेठमलानी के नाम से जानने लगे।

13 साल की उम्र में मैट्रिक पास किया
स्कूल के दिनों में उन्होंने दो-दो क्लास एक साल में पास कर लिया। इसी कारण उन्होंने 13 साल की उम्र में मैट्रिक पास कर लिया। 17 साल की उम्र में ही एलएलबी की डिग्री हासिल कर ली थी। उस समय वकालत की प्रैक्टिस करने के लिये 21 साल की उम्र जरूरी थी मगर जेठमलानी के लिये एक विशेष प्रस्ताव पास करके 18 साल की उम्र में प्रैक्टिस करने की मंजूरी दी गयी थी। बाद में उन्होंने एससी साहनी लॉ कॉलेज कराची से एलएलएम किया।

18 साल की उम्र में हुई शादी
18 साल की उम्र में जेठमलानी की दुर्गा नाम की लड़की से शादी कर दी गई। उन्होंने 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से कुछ ही समय पहले रत्ना साहनी नाम की एक महिला वकील से दूसरी शादी कर ली। जेठमलानी के परिवार में उनकी दोनों पत्नियों से चार बच्चे हैं।